डबवाली में शहर थाने के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती से मोबाइल छिनने का प्रयास किया। युवती ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों को पीछा कर दो युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। चार युवकों में से दो युवक मौके का फायदा उठाकर भाग गए। लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। युवती ने टिक्वंल ने बताया कि वह सुबह साढ़े 10 बजे घर से बाजार के लिए आई थी। इस दौरान पीछे से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर युवक आए और उसका मोबाइल छिनकर भागने लगे। उसने पीछा कर बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। वहीं, शोर सुनकर आस पास के लोग भी पहुंच गए। ऐसे में दो युवकों को मौकों पर ही पकड़ लिया गया और दो युवक बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर युवकों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।