फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में विश्वकर्मा शिक्षा समिति कार्यकारिणी चुनाव

विश्वकर्मा शिक्षा समिति कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संस्था परिषद में हो रहे हैं। पुलिस बल की मौजूदगी के बीच 120 कॉलेजियम सदस्य मतदान में भाग ले रहे हैं। मतदान सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 4:00 बजे तक चलेगा। मतदान के बाद मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा और परिणाम भी देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। दोपहर बाद 1:00 बजे तक लगभग 80 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। काफी चहल-पहल के बीच मतदाता अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। 10 साल बाद होने वाले संस्था के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खुशी भी देखी जा रही है। कार्यकारी चुनाव में तीन पैनल मैदान में है। जिसमें सेवानिवृत्ति डीएसपी सज्जन सिंह का पैनल, वीरेंद्र सिंह आर्य का पैनल और देवेंद्र भोला का पैनल शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें