फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: काउंटर नंबर-4 को अंतरराज्यीय मार्गों के लिए रखने का आदेश निरस्त, रोडवेज का चक्का जाम

रोहतक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की ओर से चक्का जाम किए जाने से बस डिपो में सन्नाटा पसरा रहा। एक भी काउंटर पर सरकारी या निजी बस दिखाई नहीं दी। वहीं दूसरी ओर निजी बस संचालकों को इसका खूब फायदा हुआ। बस अड्डे के बाहर से ही निजी बसों का संचालन हुआ। अंदर यात्रियों की भीड़ होने के बाद लोगों को निजी बसों की छत्त पर बैठकर सफर करना पड़ा। डिपो बंद होने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। रोडवेज कर्मचारी काउंटर नबर-4 को अंतरराज्यीय मार्गों के लिए बनाए रखने की मांग कर रहे हैं। काउंटर नंबर-4 से जयपुर, अजमेर, कोटा और बालाजी के लिए बसें जाती हैं जबकि 5 से झज्जर के लिए निजी बसें संचालित होती हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने 24 जुलाई 2024 को दोनों को एक करने के आदेश दिए थे। रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा करने से यात्रियों को असुविधा होगी और साथ ही रोडवेज को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। 9 सितंबर को परिवहन विभाग और हरियाणा रोडवेज डिपो के अधिकारियों के बीच बैठक हुई। उसी दिन परिवहन आयुक्त ने जुलाई 2024 के आदेश को निरस्त कर दिया था। आज उस आदेश को निरस्त करने का आदेश वापिस ले लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें