रोहतक। पुराना आईटीआई ग्राउंड स्थित शहीद मदनलाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में सोमवार से 12वीं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ विधिवत शुरू हो गई। कथा से पहले सोमवार सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी। कलश यात्रा प्रातः 9:30 बजे प्रभुतानंद आश्रम, जगदीश कॉलोनी से शुरू हुई और कथा स्थल पर संपन्न हुई। पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और राधे-राधे के जयकारों के साथ यात्रा कर के आईटीआई ग्राउंड पहुंची। कथा 4 अक्टूबर तक चलेगी। कथा व्यास भागवत पीठाधीश्वर आचार्य देशमुख वशिष्ठ महाराज पहले दिन भक्तों को भागवत महात्म्य का महत्व बताएंगे। ----