रोहतक। दिल्ली रोड स्थित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर आयोजित प्रेस वार्ता में के दौरान पुरानी आईटीआई रामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक समाज सेवी राजेश जैन ने बताया कि हर वर्ष की भांति रामलीला उत्सव में छह से दस हजार लोग आते हैं, जबकि दशहरे वाले दिन एक से दो लाख लोगों की भीड़ जुटती है। इस बार 10 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामलीला लीला कार्यक्रम स्थल को चार धाम की थीम पर भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। 200 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए जाएंगे। साथ ही सोने की लंका का विशेष सेट तैयार होगा। उन्होंने बताया कि कलाकार मुंबई और मुरादाबाद से बुलाए गए हैं। पार्किंग, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार ने हनुमान चालीसा का पाठ किया जिससे उन्हें शक्ति मिली। उन्होंने रामायण के पात्रों से सीख लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हर कथा से हमें जीवन के आदर्श मिलते हैं, हमें उन्हें सरल तरीके से अपने जीवन में अपनाना चाहिए।