फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: करवा चौथ को लेकर बाजारों में लगी भीड़

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 07:41 PM IST

करवा चौथ के अवसर पर रोहतक के किला रोड और रेलवे रोड में गुरुवार को भारी भीड़ देखी गई। उत्साह से भरी महिलाएं और युवतियां मेहंदी, आभूषण और करवे की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचीं, जिसके चलते कई जगहों पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। मार्केट में मेहंदी लगवाने वालों की लंबी कतारें देखी गईं। दुकानदारों ने बताया कि इस बार सोने और चांदी के आभूषणों की मांग चरम पर है। स्थानीय दुकानदार मनु बावा ने बताया कि सोने के मंगलसूत्र और चांदी की पायल की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसके अलावा, मिट्टी के पारंपरिक करवे और चीनी मिट्टी के करवे भी महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजारों में रंग-बिरगी चूड़ियां, सजावटी सामान और पूजा की थालियों की भी खूब बिक्री हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें