फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भत्ता 9000 के लिए शर्तें, ओवरएज युवा हुए बाहर तो इनेलो करेगी आंदोलन

रोहतक। पत्रकारो से बात करते इनेलो युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र राठी।इनेलो ने बेरोजगारी भत्ते पर भाजपा सरकार को घेरा। इनेलो नेता ने कहा कि सरकार ने 9000 रुपये भत्ते के लिए ऐसी शर्तें लगाई हैं जिससे युवा बाहर हो रहे हैं। परिवार में नौकरी है या दो साल से फॉर्म नहीं भरा तो भत्ता नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि CET का टर्म 3 साल का होता है। 2024 में पेपर देने वाला बच्चा सरकार की लापरवाही से 2026 तक ओवरएज हो गया तो इसमें उसका क्या कसूर? सरकार ने साढ़े 12 लाख में से पास हुए साढ़े 5 लाख युवाओं का मेन्स भी नहीं कराया। सरकार 12 साल से वादाखिलाफी कर रही है, बेरोजगारी से युवा नशा और अपराध की ओर जा रहे हैं। मांग की कि भत्ता बिना शर्त दिया जाए, वरना इनेलो हर जिले में भाजपा कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें