फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक से कामाख्या के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

शाहिल शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 01:38 PM IST

कामाख्या के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ व ट्रायल के लिए मंगलवार को संचालन हुआ। रेलवे अधिकारियों ने 22 कोच वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दोपहर 12 बजे रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि एक दिवसीय ट्रिप के लिए दोपहर को ट्रेन कामाख्या के लिए रवाना हुई है। इसके बाद यह ट्रेन 22 जनवरी को सुबह 5 बजे कामाख्या पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन कामाख्या के लिए एक्सप्रेस ट्रेन रोहतक से ट्रायल के रूप में चली है। हालांकि, संचालन साप्ताहिक रूप से रविवार को रहेगा।इसमें दौरान ट्रेन दिल्ली, गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, छपरा ग्रामीण, हाजीपुर, बछवारा, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगाईगांव व कामाख्या स्टेशन पर 41 घंटे की यात्रा करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें