फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में छह माह की बच्ची का अपहरण, सामने आई सीसीटीवी फुटेज

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 06:33 PM IST

यूपी के गोंडा जिले की महिला गीता ने अपनी छह माह की बच्ची को गोद नहीं दिया तो बाइक सवार महिला व पुरुष बच्ची को अपहरण करके ले गए। वारदात शनिवार की रात को मॉडल टाउन के पास हुई जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गोंडा जिले के गांव पिपड़ा निवासी गीता ने बताया कि वह कमल कॉलोनी में परिवार सहित किराये पर रहती है। साथ ही बजरंग भवन फाटक के पास बिस्किट बेचने का काम करती है। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें बड़ी बेटी शिवानी, उससे छोटा बेटा बलराम व सबसे छोटी बेटी छह माह की गौरी है। 17 जनवरी को रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर बजरंग भवन से पैदल बच्चों के साथ कमल कॉलोनी में लौट रही थी। शिवानी व बलराम साथ में पैदल चल रहे थे जबकि वह बेटी गौरी को गोद में लेकर चल रहा था। साथ में सामान भी ले रखा था। जब वे मॉडल टाउन के नजदीक डबल पार्क के पास पहुंचे तो सामने से बाइक पर सवार एक महिला व एक पुरुष आए। नजदीक आकर बाइक रोकी और कहने लगे ये बच्ची और सामान हमें दे दो। क्यों परेशान हो रहे हो। इस पर उन्होंने भरोसा कर सामान और बच्ची दे दी। आगे चलकर उन्होंने सामान को फेंक दिया और बच्ची को लेकर फरार हो गए। गीता ने पुलिस को बताया कि मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को एक व्यक्ति उनके पास बजरंग भवन चौक पर आया था। कह रहा था कि छह माह की बच्ची को उन्हें गोद दे दो। तीन बच्चों का कैसे पालन-पोषण करोगी। उसने मना कर दिया था। उसे शक है कि वही युवक एक महिला के साथ मिलकर उनकी बच्ची का अपहरण करके ले गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें