फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: कैंडल मार्च निकाल हुमायूंपुर के लोगों ने बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ के हत्यारों के लिए की फांसी की मांग

शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 07:36 PM IST

अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रोहित धनखड़ की हत्या के बाद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी की मांग को लेकर रविवार शाम हुमायूंपुर व बखेता गांव के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर रोष जताया। रोहित के घर से लेकर पूरे गांव मे मार्च निकाला गया। हाथों में मोमबत्ती लिए परिजन व ग्रामीणों ने न्याय की आवाज उठाई। कैंडल मार्च में पंचायत, खाप प्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने ऐलान किया कि सोमवारको पंचायत व खाप प्रतिनिधिमंडल भिवानी के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। इस मामले में अब तक की कार्रवाई पर सीधा जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद परसों पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से पंचकूला में मुलाकात की जाएगी। पंचायत का कहना है कि उनका उद्देश्य संघर्ष नहीं बल्कि न्याय है। पुलिस की धीमी कार्रवाई के चलते अब धैर्य की सीमा समाप्त हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें