फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना अड्डे पर कार से 29 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

शहर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोहाना अड्डे के पास एक कार से 29 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने कार चालक गोपालपुर कॉलोनी निवासी विशाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक दिल्ली से गांजा लेकर आए थे और इसकी सप्लाई रोहतक में की जानी थी। जानकारी के अनुसार सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सुंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोहाना अड्डे के पास कार सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिस को आता देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर विशाल को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी महम तनुज भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का जायजा लिया। पुलिस फरार युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें