फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में हाईवे पर कैंटर ठीक कर रहे मिस्त्री को ट्रॉले ने मारी टक्कर, हुई मौत; आशाही पुल के पास हादसा

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुबह के समय आशाही पुल के पास सड़क किनारे खराब कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री को पीछे से आए ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली निवासी 55 वर्षीय मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई, जबकि कैंटर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। कसौला थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी ललन प्रसाद (50) का कैंटर शुक्रवार सुबह आशाही पुल के पास खराब हो गया था। कैंटर को ठीक कराने के लिए उसने दिल्ली से मिस्त्री मनोज कुमार को बुलाया था। मनोज कुमार सड़क किनारे कैंटर को ठीक कर रहा था। इस दौरान कैंटर मालिक ललन प्रसाद भी उसके पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक ट्रॉले ने कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मनोज कुमार और ललन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज कुमार को मृत घोषित कर दिया। ललन प्रसाद का इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रॉला चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रॉले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आशाही पुल के पास सड़क किनारे खराब कैंटर को ठीक कर रहे मिस्त्री को पीछे से आए ट्रॉले ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली निवासी मिस्त्री मनोज कुमार की मौत हो गई, कैंटर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। -मनोज कुमार, प्रभारी, कसौला थाना

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें