फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में छाई घनी धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

शाहिल शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:27 AM IST

जिले में सोमवार सुबह घनी धुंध ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। करीब 10 दिन बाद एक बार फिर इतनी घनी धुंध देखने को मिली, जिससे दृश्यता महज 2 मीटर तक सिमट गई। सुबह तड़के से ही धुंध का असर दिखाई देने लगा, जो करीब 10 बजे तक बनी रही। धुंध के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घनी धुंध की वजह से हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। खासकर एनएच और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर स्थिति ज्यादा खराब रही। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और किसानों को भी धुंध के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन और बस सेवाओं पर भी धुंध का असर पड़ा, जिससे कुछ सेवाएं देरी से संचालित हुईं। खुले में काम करने वाले मजदूरों को ठंड और नमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धुंध और नमी के कारण ठंड का असर ज्यादा महसूस किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें