फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत एसपी मेधा भूषण ने संभाला पानीपत का चार्ज, महिला अपराध पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

आईपीएस अधिकारी मेधा भूषण ने रविवार को पानीपत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी मेधा भूषण ने अधिकारियों से थानावार अपराध की स्थिति, लंबित मामलों, वांछित आरोपियों और पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन की शिकायतों का समय पर निपटारा पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। महिला अपराध के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में यातायात व्यवस्था भी प्रमुख मुद्दा रहा। एसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द प्लान तैयार किया जाएगा। जाम वाले स्थानों, अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के साथ व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर जोर रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से टीम भावना के साथ काम करने और पुलिस की मौजूदगी को आमजन के बीच प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद भी जरूरी है। चार्ज संभालने के बाद एसपी ने अधिकारियों से जिले की मौजूदा चुनौतियों और पुलिसिंग में सुधार को लेकर सुझाव भी लिए। आने वाले दिनों में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें