फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ‘गजबण पानी ने चाली’ और ‘52 गज का दामन’ जैसे लोकगीतों से गूंजा एसडी कॉलेज

पानीपत। गजबण पानी ने चाली..., 52 गज का दामन पहर मटक के चालूंगी... और तू चीज लाजवाब, तेरा कोई ना जवाब...समेत हरियाणवी व हिंदी के सुपरहिट गीतों की धुनों पर जब एसडी पीजी कॉलेज के युवाओं के कदम थिरके, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंगलवार को अवसर रहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय मेघा टैलेंट हंट शो का। इसके पहले दिन छात्र-छात्राओं ने नृत्य, मिमिक्री और मोनो-एक्टिंग में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि इस तरह के मंच से विद्यार्थियों में आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों का विकास होता है। सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है और कला में निपुणता जीवन में सफलता का नया रास्ता खोलती है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों पर उतरने से व्यक्तित्व निखरता है। वर्तमान समय में रोजगार और प्रसिद्धि दोनों ही क्षेत्रों में प्रतिभाशाली कलाकारों की मांग बढ़ी है। कॉलेज अपने हर कलाकार को आगे बढ़ाने और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल और रत्नावली जैसे बड़े मंचों के लिए तैयार करने हेतु विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. दीपिका अरोड़ा, प्रो. किरण मलिक और प्रो. मीतू सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. मोनिका खुराना ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. सुशीला बेनीवाल मौजूद रही। ये रहे प्रतियोगिता के परिणामनृत्य प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की समाईरा प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की याचिका तृतीय रही। बीएससी प्रथम वर्ष की गीनान्शी व बीए द्वितीय वर्ष के मानव को सांत्वना पुरस्कार मिला। बाकी परिणाम भी इसी तरह से दें मिमिक्री प्रतियोगिता में एमए के अनूज प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के गौरव द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन तृतीय रहे। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मानसी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के प्रत्यूष द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन तृतीय रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें