फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: नेपाल त्रासदी पर 13 सितंबर को ऐतिहासिक प्रार्थना सभा, शहर में रह रहे 20 हजार नेपाली प्रवासियों के लिए विशेष सहायता एवं संपर्क प्लेटफॉर्म किया जाएगा तैयार

पानीपत। नेपाल में आई त्रासदी और उससे उत्पन्न हुए मानवीय संकट को देखते हुए स्थानीय जिमखाना क्लब में नगर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने वीरवार को अहम बैठक की। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पानीपत की समस्त सामाजिक संस्थाएं और नागरिक एकजुट होकर आपदा पीड़ितों के लिए एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही पानीपत में रह रहे नेपाली प्रवासियों के लिए एक विशेष सहायता एवं संपर्क प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान विनोद धमीजा और उद्यमी विभू पालीवाल ने कहा कि पानीपत नगर 13 सितंबर को होने वाली इस प्रार्थना सभा के जरिए एकजुटता का नया इतिहास रचेगा। दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने भरोसा दिलाया कि पूरा शहर नेपाली भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी ने कहा कि मर्यादा में रहते हुए संस्था के प्रतिनिधि जरूरत पड़ने पर नेपाल जाकर भी सहायता प्रदान करेंगे। उद्यमी मोहनलाल गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार और स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बनाया हुआ है। जैसे ही सरकार की गाइडलाइन्स प्राप्त होंगी, सहायता राशि व राहत सामग्री भेजने की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। संयुक्त व्यापार मंडल समिति के प्रधान विशाल वर्मा ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रवासियों को जोड़कर उनके हर सुख-दुख में सहयोग दिया जाएगा। वेद पारासर ने बताया कि शहर में लगभग 20 हजार नेपाली प्रवासी निवास करते हैं और अपनी आजीविका चला रहे हैं। यहां उन्हें हमेशा अपार स्नेह और सम्मान मिला है, जिसके लिए वे पूरे पानीपत नगर के सदैव आभारी रहेंगे। इस मौके पर सतीश गोयल, विपिन चुघ, मुकेश बोस, वीरभान सिंगला, चमनलाल गुलाटी, राजेंद्र जेन, प्रीतम गुर्जर और यश हुडिया मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें