फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण करनाल निगम में सीएम फ्लाइंग टीम ने दी दबिश

नवीन दलाल Updated Wed, 29 Jan 2025 05:56 PM IST

पुरानी अनाज मंडी के समीप हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम में सुबह के समय सीएम फ्लाइंग की टीम ने दबिश दी। इसी दौरान कार्यालय में खलबली मच गई। टीम ने करीब चार घंटे दस्तावेज खंगाले। इस दौरान 1100 ऐसी फाइल सामने आई। जिन्हें विभाग के अधिकारियों ने खारिज किया हुआ था। इससे अलग कुछ ऐसी फाइल भी सामने आई। जिसमें आवेदक ऋण के लिए पात्र था लेकिन उसकी फाइल को खारिज किया गया था लेकिन उसका कारण भी नहीं लिखा हुआ था। यह पूरा डाटा तैयार कर लिया है। जिससे उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। एक अधिकारी गैर हाजीर मिले है। सीएम फ्लाइंग डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि हरियाणा पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की शिकायतें आ रही थी। इस विभाग की ओर से पिछड़े वर्ग अल्पसंख्यक समुदाय तथा विकलांग लोगों को ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। शिकायत आ रही थी कि पात्र व्यक्ति को ऋण नहीं मिल रहा है, बिना किसी कारण के फाइल खारिज की जा रही है। अधिकारी व कर्मचारी समय पर नहीं आते। इन शिकायतों को देखते हुए विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया गया है। कुछ खामियां मिली है। जिसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें