फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत का बिना पानी की मदद से बनने वाला रंगीन धागा बना आकर्षण का केंद्र

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 28 Jan 2025 07:27 PM IST

अनाजमंडी में आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो प्रदर्शनी मंगलवार से शुरू हो गई है। यह 30 जनवरी तक चलेगा। प्रदर्शनी में 70 कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी में पानीपत का धागा सबको लुभा रहा है। यहां का रंगीन धागा उद्यमियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पानीपत में बिना पानी का इस्तेमाल कर जर्मनी की मशीनों से ये धागा बनाया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के लिए उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्होंने उत्पादों व मशीनों की जानकारी ली। पानीपत के उद्यमियों ने उनके सामने अपनी समस्याएं भी रखी। जिनका उद्योग मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी का आयोजन उद्यमी राजेश सिन्हा पिछले 14 साल से कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें