सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला सचिवालय में लगाई प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को दिखाया। जिसमें महिला सशक्तिकरण, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों ने युवाओं को उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर को दिखाया है। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने वीरवार को इसका उद्घाटन किया और इसकी सराहना की। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने उनका बुके देकर स्वागत किया। मंत्री विपुल गोयल ने अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना पर दुख प्रकट किया और कहा कि पूरा देश इस घटना से बेहद दुखी है। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए और घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।