फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम का आयोजन

Nivedita Updated Mon, 30 Mar 2026 11:26 AM IST

अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस दोस्त कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आर्य पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शहर थाने का भ्रमण किया। थाना प्रभारी मुकेश सिंह ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। बच्चों ने थाने में सबसे पहले एसएचओ और मुंशी कार्यालय के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हवालात देखी और फिर पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने हवालात और जेल में क्या अंतर होता है? कोई अपराधी पकड़ा जाता है तो उसे कहां बंद किया जाता है? कोई बार-बार कॉल कर कोई परेशान करते तो उसकी शिकायत कैसे और कहां करें? के बारे में जाना। इस मौके पर आर्य पीजी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी डॉ. दिनेश गाल्हयाण व सोनू मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें