फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चोर गिरोह ने बैग से चुराई सात हजार रुपये की नकदी और गहने, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

बरवाला में आजकल शातिर महिला चोर गिरोह सक्रिय होकर दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। चोरी का ऐसा ही एक मामला आज उस समय देखने को मिला जब बरवालावासी काजल अपनी माता कुसुम, भाभी शोभा और बहन रिशु के साथ बरवाला बाजार में खरीददारी करने के लिए आई थी। जैसे ही वे कस्बे के बाजार में किसी सुनार की दुकान से चांदी की कुछ ज्वेलरी खरीद कर अपने बैग में डालकर बरवाला के पुराना डाकखाना गली बाजार में स्थित अनुज जनरल स्टोर व गिफ्ट शॉप में खरीदारी कर रही थी तो दुकान में भीड़ होने के दौरान महिला चोर गिरोह की महिलाओं ने खरीददारी के बहाने दुकान में घुसकर कुसुम के बैग को ब्लेड से काटकर साल हजार रुपए नकदी व बैग में रखे चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें