फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal: बिना परमिट चल रही बसों पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने की कार्रवाई, दो बसों पर लगा 40 हजार का जुर्माना

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 09:10 PM IST

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने जिले में बिना परमिट के चलने वाली बसों पर कार्रवाई करते हुए दो बसों पर 40 हजार रुपए का जुर्माना किया है। इनमें से एक बस का जुर्माना मौके पर ही ऑनलाइन जमा कर दिया गया। जबकि दूसरी बस को जब्त कर बस स्टैंड परिसर में खड़ा किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बसें चलाने वाले चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि पलवल से मथुरा, आगरा और दिल्ली की ओर बिना परमिट के बसें सवारियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर उड़न दस्ता की टीम ने आरटीए के स्टाफ के साथ मिलकर औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम बस स्टैंड पलवल पहुंची और वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम को दो बसें संदिग्ध हालात में सवारी बैठाती मिलीं। इनमें बस संख्या HR73B0707 और बस संख्या HR73A9281 शामिल थीं। टीम ने दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर से वैध स्टेज कैरिज परमिट दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर आरटीए स्टाफ ने नियमानुसार दोनों बसों पर 20-20 हजार रुपए का चालान ऑनलाइन जारी किया। बस नंबर HR73B0707 के मालिक ने मौके पर ही ऑनलाइन भुगतान करके जुर्माना अदा कर दिया। वहीं, दूसरी बस HR73A9281 को टीम ने इम्पाउंड कर लिया और बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी और बिना परमिट चलने वाली बसों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें