फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में हरियाणा केसरी दंगल-2026 का भव्य समापन, प्रदेशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

पलवल शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का समापन हो गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए पुरुष और महिला पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी कुश्ती प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा केसरी, हरियाणा कुमार, हरियाणा कुमारी के साथ फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और मिट्टी कुश्ती के मुकाबले हुए। हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं को एक लाख 51 हजार रुपये, उपविजेताओं को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवानों को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। दंगल के माध्यम से उभरते पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और हरियाणा की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें