पलवल शहर में लंबे समय से बंद पड़े नर्सिंग कॉलेज को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने कॉलेज का निरीक्षण कर भवन, शौचालय, खिड़कियों, सीलिंग और विद्यार्थियों के बैठने समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज को दोबारा शुरू करने की दिशा में आगामी कार्रवाई की जाएगी।