पलवल जिले में मंगलवार के बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अनाज मंडी में खुले में रखा धान भीग गया और जलभराव से किसान-आढ़ती परेशान हैं। जिला उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं पलवल अनाज मंडी पहुंचकर किसानों से बातचीत की और पानी निकासी में आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वहीं, धान के भाव गिरने की चिंता और शहर की कई सड़कों पर जलभराव से राहगीरों की परेशानी भी बढ़ गई है।