पलवल में जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना भी है।