जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के सभी खंडों में दस दिसंबर तक स्वच्छ शौचालय-गरिमामयी भविष्य अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत सरकारी संस्थानों, ग्राम सचिवालयों और सार्वजनिक भवनों में शौचालयों की साफ-सफाई, मरम्मत और रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।