पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। विश्वविद्यालय ने दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलगुरु प्रो. दिनेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस सत्र में रिकॉर्ड 1,908 नए दाखिले हुए हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति और टैबलेट की सुविधा भी दी जा रही है। इसके साथ ही 17-18 नवंबर को सांस्कृतिक उत्सव ‘नेपुण्य’ और 19 नवंबर को विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।