कैंप थाना क्षेत्र के शमशाबाद स्थित प्रकाश कॉलोनी गांधी नगर में सोमवार को खुले पड़े गहरे सीवर के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान प्रकाश कॉलोनी निवासी दीपांशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बच्ची घर से बाहर खेलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजन सीवर के पास पहुंचे तो अंदर बच्ची का शव दिखाई दिया।