फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्हावास में मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन में रोल मॉडल विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल लड़ायन में मंगलवार को रोल माॅडल विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में सहायक प्रोफेसर दीक्षा, सहायक प्रोफेसर अन्नू व सहायक प्रोफेसर नवीन पूनिया ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में एक अच्छा रोल मॉडल चुनना चाहिए। माता-पिता, गुरु और महापुरुषों के आदर्शों से ही चरित्र निर्माण होता है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा, शिक्षा एवं समानता व विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर दिलबाग सिंह जारवड़, प्रवीण कौशिक राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता भरतरी, एनएसएस अधिकारी मुकेश उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें