फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बाइक को बचाने के चक्कर में गड्ढे में उतरी स्कूल बस, हादसा टला

नवीन दलाल Updated Fri, 17 Oct 2025 03:31 PM IST

नांगल चौधरी में शुक्रवार सुबह मोहनपुर निजामपुर बाइपास के नजदीक तुलाराम चौक पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल से जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल अचानक बस की लेन में आ गई। बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए टक्कर से बचाने के लिए बस को मोड़ दिया। जिससे बस सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसे के दौरान बस में करीब 30 से अधिक बच्चे सवार थे। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे बाइपास मार्गों पर गति नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें