फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सुभाष पार्क से सचिवालय तक नारेबाजी व प्रदर्शन कर निकाली आक्रोश रैली

नारनौल में विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सुभाष पार्क से सचिवालय तक जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता हरि सिंह बड़कोदिया ने की और संचालन सुरेंद्र आंबेडकर ने किया। इसके साथ ही जातिगत भेदभाव व उत्पीड़न के कारण पूर्व एडीजीपी वाई पूरण कुमार द्वारा आत्महत्या करने, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने और उत्तर प्रदेश में हरिओम वाल्मीकि की हत्या करने के मामलों में संलिप्त दोषियों को गिरफ्तार के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को सौंप कर यथाशीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष ने बताया कि देश में उपेक्षित समाज पर जाति आधारित भेदभाव, शोषण, अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं, जो अत्यंत दर्दनाक व इंसानियत को झकझोरने वाली घटनाएं हैं। सात अक्तूबर को आईपीएस वाई पूर्ण कुमार की मौत षड्यंत्र, जातिगत दुर्भावना और सोची समझी चाल से संदिग्ध परिस्थितियों में होना संदेह को उजागर करता है। इस विशाल आक्रोश रैली में जिला महेंद्रगढ़ के एससी/बीसी/ओबीसी के समस्त संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और गांव- गांव से आए बहुजन समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें