शहर के हुड्डा सेक्टर कॉलोनी में रविवार को आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने सेक्टर के लोगों के साथ सफाई अभियान चलाया। जब से हुड्डा सेक्टर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है तब से प्रधान नरेश चौधरी द्वारा निरंतर रूप से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अब तक सेक्टर के चार पार्क जिनमें चंद्रशेखर पार्क, गांधी पार्क, बाबा खेतानाथ पार्क तथा दयानंद पार्क की सफाई की जा चुकी है।