फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: खैराना गांव में जन-जागरूकता शिविर का आयोजन, 400 से अधिक ग्रामीणों ने लिया योजनाओं का लाभ

शाहिल शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 05:06 PM IST

हरियाणा प्रदेश अब केवल विकास की बात नहीं करता, बल्कि उसे जमीनी स्तर पर उतार रहा है। पारदर्शी भर्तियों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और योजनाओं की सीधी पहुंच हरियाणा को देशभर में एक रोल मॉडल बना दिया है। यह बात परिवार पहचान प्राधिकरण, हरियाणा सरकार के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने अटेली विधानसभा के खैराना गांव में आयोजित सरकारी जन-जागरूकता कैंप के दौरान कही। डॉ. खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने योजनाओं को अब विकास के वादे से बदलकर जनता का अधिकार बना दिया है। हम सिर्फ घोषणा नहीं करते, हम जमीन पर बदलाव लेकर आते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें