स्थानीय आईटीआई में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने ध्वजारोहण किया। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव तथा बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय नांगल चौधरी में गुरुग्राम के कमिश्नर ने ध्वजारोहण किया। समारोह में परेड की 8 टुकड़ियों में पुलिस की दो, होमगार्ड, रेडक्रॉस एंबुलेंस, स्काउट, गाइड, कब व बुलबुल, की टुकड़िया शामिल हुई। 10 स्कूलों की सांस्कृतिक टीमों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश किया।