फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मोहल्ला सैनीपुरा से महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 07:38 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वीरवार को मोहल्ला सैनीपुरा से महाराणा प्रताप चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल भी मौजूद रहीं। बारिश की परवाह ना करते हुए लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा मोहल्ला सैनीपुरा से शुरू होकर 11 हट्टा बाजार मार्ग, भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी मार्ग, आंबेडकर चौक, तुला राम चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों से जुडे़ लोगों, विद्यार्थियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भारत माता की जयकारों और देशभक्ति गीतों से शहर में देशभक्ति का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें