फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में नशे की पुष्टि पर पुलिसकर्मी सस्पेंड, सिटी थाना प्रभारी बदला

बड़ा बाग मोहल्ले में पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में आने और नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोपों के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए ईएचसी संजय को सस्पेंड कर दिया है। पुलिसकर्मी के मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई है। वहीं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इसी मामले के बाद नारनौल सिटी थाना प्रभारी को भी बदल दिया गया है। अब अनिल कमांडो नारनौल सिटी थाना के नए प्रभारी होंगे। मंगलवार शाम करीब आठ बजे बड़ा बाग मोहल्ले के कुछ लोग पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में मोहल्ले में आने और चिट्टा बेचने के आरोप लगाते हुए शहर थाना पहुंचे थे। लोगों ने करीब 40 मिनट तक थाने में शिकायत रखी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मी का मेडिकल कराया गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में पुलिसकर्मी के शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई है। अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिसकर्मी पर नशीले पदार्थों की बिक्री के लगाए गए आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। डीएसपी के अनुसार अभी तक बिक्री से जुड़े कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ जिले में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें