फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कम बारिश से बाजरे की फसल खराब, किसानों ने मांगा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा

क्षेत्र में इस बार कम बारिश के कारण बाजरे की फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बाजरे की फसल को नुकसान पहुंचने का दावा करते हुए नहरी पानी किसान संघर्ष समिति ने सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर इस्लामपुरा ने कहा कि बारिश की कमी के कारण बाजरे की फसल की बढ़वार और पैदावार प्रभावित हुई है। क्षेत्र के कई गांवों में फसल खराब होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द राहत देनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि नांगल चौधरी क्षेत्र में बाजरे की फसल का विशेष सर्वे करवाया जाए। सर्वे के माध्यम से फसल में हुए नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। महावीर इस्लामपुरा ने कहा कि किसानों ने फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद में मेहनत और खर्च किया था, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। उन्होंने सरकार से जल्द गिरदावरी करवाकर पात्र किसानों को मुआवजा जारी करने की मांग की, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से कुछ राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें