फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पहुंचे ताऊ देवीलाल चौक, लोगों से की क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा

नारनौल। निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक, निजामपुर पर रविवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सतपाल चौधरी ने पूर्व सांसद का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में नांगल चौधरी विधायक मंजू चौधरी का भी स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे। लोगों ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष सड़क, विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े अन्य विषयों को रखा। पूर्व सांसद ने लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी संवाद के साथ क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने की मांग रखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें