फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में सिहमा नहर के एनबी पंप हाउस 5 पर मिला व्यक्ति का तैरता शव, नहीं हुए पहचान

नवीन दलाल Updated Wed, 14 May 2025 01:50 PM IST

जवाहरलाल कैनाल नहर के एनबी पंप हाउस 5 पर एक व्यक्ति का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला। अभी मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक जवाहरलाल कैनाल नहर सिहमा एनबी पंप हाउस 5 पर दोपहर सवा 12 बजे करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया। नहर के समीप उपस्थित ग्रामीणों ने जिसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर ही डायल 112 के साथ फैजाबाद पुलिस चौकी की टीम भी पहुंची। पुलिस पहुंचने के बाद शव को बाहर निकाल लिया गया। मृतक व्यक्ति के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 2 दिन पुराना है, जिसमें से बदबू भी आ रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें