फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर बिजली अदालत का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 06 May 2025 07:10 PM IST

किसी ने 2021 से बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था तो कोई अपने बिल को कम करवाने के लिए बिजली अदालत में पहुंच रहे हैं। बिजली अदालत में आने वाले प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या सुन कर समाधान का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने बिजली कनेक्शन की राशि भी जमा करवा दी, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं हुआ है। ऐसी ही समस्या मंगलवार को आयोजित बिजली अदालत में देखने को मिली। बिजली अदालत में 21 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतों को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष रखी। जिसमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें