फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर हादसे में मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये व नौकरी देने की मांग

नांगल चौधरी में 25 अप्रैल को सीवर हादसे में मारे गए अनूप और जोगेंद्र के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि व एक एक सदस्य को पक्की नौकरी दी जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के आदेश सरकार दे। यह मांग मंगलवार को स्थानीय रेवाड़ी रोड स्थित निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने की। शास्त्री के नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेन्द्र बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार यादव, जिला सचिव राहुल सारवान, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। मृतक कर्मचारी पब्लिक हेल्थ विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्यरत थे, मृतक परिवारों की स्थिति आर्थिक रूप से दयनीय है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें