फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बाबा रामकरण दास मेले में अन्न टोकरी ने लगाई ठंडे पानी की छबील, राहगीरों को शीतल जल पिलाकर की सेवा

नारनौल। बाबा रामकरण दास कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित मेले के दौरान सामाजिक संस्था अन्न टोकरी ने ठंडे पानी की छबील लगाई। संस्था के सदस्यों ने भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल जल पिलाकर सेवा कार्य किया। इस छबील पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर ठंडा पानी ग्रहण किया। संस्था के सदस्यों ने स्वयं लोगों को पानी पिलाया और सेवा कार्य में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। संस्था से जुड़े सदस्य विक्की सैनी ने बताया कि अन्न टोकरी लंबे समय से सामाजिक सेवा में सक्रिय है। संस्था बेसहारा बच्चों और बुजुर्गों को भोजन उपलब्ध करवाने सहित अन्य जरूरतमंदों की सहायता करती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें