फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल इस्लामपुरा के जोहड़ में नहीं पहुंचा नहरी पानी, पशुओं के सामने पेयजल का संकट

नारनौल। निजामपुर खंड के गांव इस्लामपुरा सहित दस गांवों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। बारिश न के बराबर होने के कारण जहां खेतों में बाजरे की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है, वहीं गांवों के जोहड़ भी सूखे पड़े हैं। इससे पशुओं के सामने भी पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के जिला प्रधान महावीर इस्लामपुर ने प्रशासन से मामले की जांच करवाकर क्षेत्र के सूखे जोहड़ों में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव इस्लामपुरा स्थित कच्चे जोहड़ को नहरी पानी की सप्लाई से जोड़ा गया था। इसके बावजूद जोहड़ में अब तक महज दो-तीन बार ही थोड़ा-बहुत पानी छोड़ा गया, जिससे यह कभी पूरी तरह नहीं भर पाया। वर्तमान में जोहड़ में एक बूंद पानी भी नहीं है। महावीर इस्लामपुर ने कहा कि एक ओर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नहरों में पानी ओवरफ्लो हो रहा है, वहीं दूसरी ओर कई गांवों के जोहड़ पूरी तरह सूखे पड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से नहरी पानी की व्यवस्था की समीक्षा कर सूखे जोहड़ों तक पानी पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बाजरे की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। किसानों को फसलों को बचाने के लिए पानी की जरूरत है। ग्रामीण रामौतार नंबरदार, संतोष गिरी महाराज, संदीप, राहुल, श्रीकांत, धूपसिंह, महीपाल, रोहताश, बाबूलाल और मातादीन सहित अन्य लोगों ने भी प्रशासन से क्षेत्र में नहरी पानी की नियमित आपूर्ति करवाने तथा सूखे पड़े जोहड़ों को भरवाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें