माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस तथा जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। विजेता टीम जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आईटीआई के नोडल अधिकारी प्रेम पाल व युवा क्लब के लेखाकार महेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता में वाॅलीबॉल में सागरपुर की टीम विजेता तथा दुलोठ की टीम उपविजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में सागरपुर की टीम विजेता व गुजरवास की टीम उपविजेता रही। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में रीना प्रथम, स्नेहा द्वितीय, अविंतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में प्रवीण ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय, कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की लंबी कूद में कनक ने प्रथम, रीना ने द्वितीय, निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों में लंबी कूद में शिवम ने प्रथम स्थान, विक्रम यादव ने द्वितीय, रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, मैडल और माय भारत टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। मंत्रालय के एमिनेंट पर्सन पवन खैरवाल ने माय भारत के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रुप इंस्ट्रक्टर प्रेम पाल एवं संदीप, कोच अंकित, उधम सिंह, प्रीति व माय भारत के स्वयंसेवक हैप्पी, दीपक एवं राहिश मौजूद रहे।