फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए छात्रों ने की रिहर्सल

शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 04:28 PM IST

एसडीएम अनिरुद्ध यादव की देखरेख में बुधवार को आईटीआई मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल की गई। समारोह को आकर्षक व भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने सांस्कृतिक टीमों के इंचार्जों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिए छात्रों की अच्छी तरह से तैयारियां करवाएं। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले गीत को पेन ड्राइव में लेकर आएं। उस पेन ड्राइव में किसी प्रकार का अन्य गीत नहीं होना चाहिए। साथ ही समय का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय आईटीआई मैदान में समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारी व कर्मचारियों की समारोह से संबंधित ड्यूटी लगाई गई है, वह अपनी ड्यूटी का निर्वहन गंभीरता से करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि कार्यक्रम को सफल व आकर्षक बनाने के लिए समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें