फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गणेश उत्सव में गूंजे भजन, डांडिया नाइट में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इससे शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पुस्तक गली स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 30वें गणेश उत्सव के तहत बुधवार रात भव्य आरती का आयोजन हुआ। आरती के मुख्य यजमान सागर पाटिल और अनिल कुमार रहे। पंडित देवकीनंदन ने यजमानों से विधिवत गणेश पूजन करवाया, जिसके बाद आरती हुई। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। छोटा-बड़ा तालाब पर आयोजित गणेश उत्सव में आरती के बाद डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालु भजनों की धुन पर देर रात तक डांडिया नृत्य करते रहे। मिश्रवाड़ा स्थित जीण माता मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा गणपति प्लाजा, अग्रसेन चौक, नलापुर, पुरानी सराय, सलामपुरा, इंद्रा कॉलोनी, खड़खड़ी और पटीकरा सहित विभिन्न स्थानों पर गणेशजी की आरती के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें