स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को मंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर वीरवार को बहुजन समाज पार्टी ने अटेली तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान प्रमोद कटारिया ने किया प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को प्रेषित ज्ञापन तहसीलदार अटेली के रीडर विनोद कुमार को सौंपा। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आरती सिंह राव को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर बीते 22 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है इसलिए न्याय तथा नैतिक आधार पर आरती सिंह राव को तत्काल त्याग पत्र दे देना चाहिए था।