फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में सब्जी मंडी के पास युवकों ने की सफाई कर्मचारी के साथ की मारपीट, कर्मचारियों ने की नारेबाजी

सुबह सब्जी मंडी में एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर सफाई कर्मचारियों ने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। वीरवार की सुबह सात बजे डीसी रेट पर लगा कर्मचारी रामू सब्जी मंडी महेंद्रगढ़ के गेट पर सफाई कर रहा था। उसी समय सब्जी मंडी में चार-पांच लोगों से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई की बात मार पिटाई तक पहुंच गई। इसके अलावा जाति सूचक शब्द कहे। कर्मचारियों ने बीचबचाव करते हुए कर्मचारियों को छुड़वाया। उसके बाद सफाई कर्मचारी सफाई कार्य छाेड़कर नगर पालिका कार्यालय में एकत्रित होकर नारेबाजी कर विरोध जताया। नगर पालिका महेंद्रगढ़ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट व जाती सूचक शब्द कहने के मामले में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया तथा चार-पांच युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार व पुलिस प्रशासन ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर करने आश्वासन दिया था। उसके बाद कर्मचारियों ने कार्य पर लौट गए। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि ने बताया कि जब तक युवकों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक कार्य नहीं करेंगे। मौके पर उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस के माध्यम से युवकों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी सफाई कर्मचारी कार्य पर लौट गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें