सिंघाना रोड स्थित सर्कल कार्यालय में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से कुल 6 उपभोक्ताओं ने अधीक्षक अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार नारनौल शहरी क्षेत्र से तीन, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से एक और नांगल चौधरी व सिहमा क्षेत्र से एक-एक उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करवाई। तीन उपभोक्ताओं ने बिजली बिल से संबंधित और एक उपभोक्ता ने ट्यूबवेल कनेक्शन से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई। वहीं एक उपभोक्ता ने बिजली लाइन लगाने के कार्य को पूरा करने और एक ने पुराने तार को बदलने के लिए शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतों के जल्द समाधान के लिए अधीक्षक अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए।